UP News: वाहन चालकों को बड़ी राहत, शुरू हुई ये नई सुविधा

by Nishi_kashyap
नई सुविधा

लखनऊ, 06 जुलाई, 2025: राजधानी लखनऊ में लंबित ई-चालानों का भुगतान अब वाहन चालक ऑनलाइन कर सकेंगे। कोर्ट में विचाराधीन ई-चालानों का निस्तारण कराने के लिए अब समन शुल्क के भुगतान के लिए पे-नाओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन की सुविधा शुरू की गई है।

कोर्ट में साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा ई-चालान लंबित

नई प्रणाली से इनके निस्तारण में तेजी आएगी। यातायात निदेशालय के अधिकारियों की, वाहन चालकों की सुविधा के लिए यह बड़ी पहल की गई है। बता दें कि कोर्ट में साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा ई-चालान लंबित हैं।

अब इस ऐप से होगा ऑनलाइन भुगतान

लखनऊ यातायात पुलिस के डीसीपी कमलेश दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले पुलिस की ओर से किए गए चालान को तीसरे दिन कोर्ट में भेज दिया जाता था। कोर्ट में ई-चालान लंबित होने के कारण वाहन मालिकों को नोटिस जारी होने का इंतजार करना पड़ता था। अब इसके लिए विशेष प्रबंध किया गया है।

पे-नाउ ऐप के माध्यम से वाहन चालकों को यह सुविधा प्रदान की गई है कि बीच में ही वाहन मालिकों की ओर से समन शुल्क जमा किया जा सकता है। इससे वाहनों की खरीद बिक्री में भी जो भी परेशानी आती थी उससे छुटकारा मिलेगा, क्योंकि चालान होने की वजह वाहनों की बिक्री में दिक्कत आती थी। इस ऐप के जरिए बड़ी सुविधा वाहन मालिकों को मिलेगी।

ई-चालान होने पर तीन दिनों के भीतर हो सकेगा भुगतान

डीसीपी कमलेश दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले चालान जमा करने का कोई उचित माध्‍यम नहीं था। पे-नाउ ऐप ने ये यह सुविधा प्रदान की है कि लोग जल्द से जल्द से चालान राशि जमा कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए चालान को तुरंत जमा करने में वाहन स्‍वामी को सहूलियत मिल जाएगी। उन्‍होंने बताया कि ई-चालान होने पर तीन दिनों के भीतर समन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।

यह भी पढ़े: UP Police Bharti: युवाओं के लिए सुनहरा अफ़सर! 26 हजार से ज्यादा पदों पर जल्द होगी भर्ती

You may also like