मोहाली, 06 जुलाई, 2025: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया से संबंधित बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की मजीठिया की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज उन्हें मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ कोर्ट ने बिक्रम मजीठिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के लिए आपको बतादें की दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने बिक्रम मजीठिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में न्यू नाभा जेल भेज दिया है।
बतादें की इस मामले की अगली सुनवाई 18 जुलाई को तय की गई है। इससे पहले विजिलेंस ने मजीठिया की दो बार पुलिस रिमांड हासिल किया गया था, जिसमें कहा गया था कि मजीठिया की प्रॉपर्टी शिमला, दिल्ली, सराया कंपनी से जुड़ी है। सरकारी वकीलों के अनुसार,अगर दोबारा जरूरत पड़ी तो मजीठिया को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
बतादें की मजीठिया की पेशी के दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पंजाब विजिलेंस ने मजीठिया को अमृतसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। उन पर 540 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति रखने का आरोप है।
यह भी पढ़े: UP News: वाहन चालकों को बड़ी राहत, शुरू हुई ये नई सुविधा