Shimla Landslide: शिमला नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड, वाहनों का लंबा जाम

by Manu
Shimla Landslide

शिमला, 30 जून 2025: सिरमौर जिले के नाहन से शिमला (Shimla Landslide) को जोड़ने वाला नाहन-कुमारहट्टी-शिमला नेशनल हाईवे 907ए सोमवार सुबह 4:00 बजे से 8:00 बजे तक बंद रहा। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ बड़े वाहनों का लंबा जाम लग गया। छोटे वाहन चालकों ने जोखिम उठाकर दलदली रास्तों से अपने वाहन निकाले। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने की वजह से लंबी दूरी की बसें और ट्रक जाम में फंस गए। खासकर नैनटिककर के पास सादनाघाट में बड़े वाहन चार घंटे तक फंसे रहे।

नाहन से कुमारहट्टी तक कई जगहों पर पहाड़ी से छोटे-बड़े पत्थर और भारी मलबा सड़क पर आ गया, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले की कच्ची सड़कों और संपर्क मार्गों पर भारी फिसलन होने से कुछ बसें और छोटे वाहन भी फंस गए।

जब इस बारे में नेशनल हाईवे  नाहन मंडल के कनिष्ठ अभियंता एसएस पुंडीर से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि सड़क बंद होने की सूचना सुबह करीब 7:00 बजे मिली। इसके बाद मशीनें भेजकर सुबह 8:00 बजे तक सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। बड़े पत्थरों (Shimla Landslide) को हटाने का काम जारी है और यातायात को सुचारू कर दिया गया है। अब सड़क से सभी पत्थरों को पूरी तरह हटाया जाएगा।

ये भी देखे: हिमाचल में भारी बारिश के वजह से हिमाचल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

You may also like