हिमाचल में भारी बारिश के वजह से हिमाचल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

by Manu
हिमाचल बारिश

शिमला, 25 जून 2025: Himachal Police Advisory: हिमाचल प्रदेश में मानसून (Monsoon) के दौरान भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने के खतरे को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस मुख्यालय ने लोगों से स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। साथ ही, सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों को पूरी तरह सुसज्जित और सतर्क रखें।

जिला स्तर पर अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों का नियमित निरीक्षण करने और हेल्पलाइन नंबर (112, व्हाट्सएप, ईमेल, पुलिस स्टेशन और चौकी के नंबर) लोगों के साथ साझा करने के लिए कहा गया है। फील्ड अधिकारियों को आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश हैं।

एडवाइजरी में लोगों को सलाह दी गई है कि भारी बारिश के दौरान पहाड़ी इलाकों, नदियों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें। मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन के अलर्ट और पूर्वानुमान पर नजर रखें। मोबाइल फोन को चार्ज रखें और जरूरी सामान जैसे सूखा भोजन, पानी, दवाइयां, टॉर्च, बैटरी और गर्म कपड़े तैयार रखें।

ये भी देखे: हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर बदले, बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी

You may also like