Gorakhpur News: जानिए कब खुलेंगी चिकन की दुकानें, डीएम ने जारी किए आदेश

by Nishi_kashyap
दुकानें

गोरखपुर, 25 जून 2025: उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से बड़ी जानकारी सामने आई है। जानकारी के लिए आपको बतादें की नगर निगम क्षेत्र में बंद चल रही चिकन की दुकानों को बुधवार से खोल दिया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने मंगलवार को आदेश जारी किया है। लेकिन चिड़ियाघर समेत शहर के जिन चार स्थानों पर बर्ड फ्लू का संक्रमण पाया गया था ,उसके एक किमी के दायरे में आने वाली दुकानों को अभी बंद रखा जाएगा।

यह फैसला पशुपालन विभाग ने सोमवार को 1308 पक्षियों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद लिया है। चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू पाए जाने के बाद आइवीआरआइ बरेली से आए चिकित्सकों ने चिड़ियाघर के अलावा बाहर चिकन की दुकानों का नमूना लिया था।

एक किमी के दायरे में आने वाली दुकानें रहेंगी बंद

31 मई को रिपोर्ट आने के बाद चिड़ियाघर के पाँच वन्यवजीव और तारामंडल , झुंगिया बाजार, एल्युमिनियम फैक्ट्री और भगत चौराहा स्थित चिकन की दुकानों के औजार में बर्ड फ्लू का संक्रमण पाया गया था। जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सीवीओ डा. धर्मेंद्र पांडेय ने 20 जून तक 10 किलोमीटर के सर्विलांस एरिया में चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी थी। इसके बाद नगर निगम और पशु विभाग की संयुक्त टीम ने दुकानों से 1200 से ज्यादा पक्षियों को कब्जे में लेकर दफन कर दिया था।

बुधवार से खुलेंगी ये दुकानें

डा. धर्मेंद्र पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार जिन जगहों पर संक्रमण पाया गया था, उसके एक किमी के दायरे में आने वाली दुकानों को बंद रखा जाएगा। इसके अलावा सभी चिकन की दुकानों को बुधवार से खोला जाएगा।

यह भी पढ़े: Punjab News: पंजाब कैबिनेट बैठक में सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

You may also like