मोहाली, 24 मई 2025: मोहाली नगर निगम पार्षद सरबजीत सिंह समाना ने मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू के उस बयान की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने नगर निगम को सिर्फ “झाड़ू-पोंछा लगाने वाली संस्था” बताया। समाना ने इसे नगर निगम की गरिमा और मोहाली के लोगों के सम्मान पर हमला करार दिया।
नगर निगम का बजट 200 करोड़ रुपये से ज्यादा
उन्होंने कहा कि नगर निगम सिर्फ सफाई का काम नहीं करता बल्कि शहर के विकास में बड़ी भूमिका निभाता है। इसमें पार्क, सड़क, स्ट्रीट लाइट, लाइब्रेरी और अन्य जरूरी सुविधाओं को सुधारने का काम भी शामिल है। नगर निगम का बजट 200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। ऐसे में इसे केवल सफाई तक सीमित बताना गलत है।
समाना ने पूछा कि क्या सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल और डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी भी इस बयान से सहमत हैं? उन्होंने कहा कि मेयर ने मोहाली की सफाई को भी सही तरीके से नहीं संभाला, जिससे कई जगहों पर कूड़ा जमा हो रहा है और कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हो रहा।
उन्होंने मोहाली के लोगों को भरोसा दिलाया कि वे नगर निगम के सम्मान को बनाए रखने और इसके विकास के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
यह भी पढ़ें: मोहाली पुलिस ने पकड़ी 50 किलो बदबूदार सोया चाप, स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई