महाराष्ट्र में खुल्ताबाद शहर का बदला जाएगा नाम : देवेंद्र फडणवीस

by TheUnmuteHindi
महाराष्ट्र में खुल्ताबाद शहर का बदला जाएगा नाम : देवेंद्र फडणवीस

नई दिल्ली, 8 अप्रैल : महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर जहां लेाग उसे वहां से हटाने की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी इसी बीच देवेंद्र फडणवीस सरकार के मंत्री ने खुल्ताबाद शहर का नाम बदलने का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा है कि मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र वाले खुल्ताबाद शहर का नाम बदलकर रत्नापुर रखा जाएगा। सामाजिक न्याय मंत्री, राज्य के कुछ अन्य नेता और दक्षिणपंथी संगठन छत्रपति संभाजीनगर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर खुल्ताबाद से औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग कर रहे हैं।

शिरसाट जैसे नेता फूट डालो राज करो नीति पर बढ़े : उस्मानी

खुलदाबाद का नाम खुलताबाद से आया है. इसकी हिंदी में मतलब स्वर्ग का बगीचा होता है. लेकिन नाम बदलने के फैसले का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। बता दें कि एक हिशाम उस्मानी नाम के व्यक्ति ने पहले औरंगाबाद का नाम बदलने के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी. उन्होंने कहा कि शिरसाट जैसे नेता अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो नीति को आगे बढ़ा रहे हैं। उस्मानी ने कहा कि ऐसे नेताओं से कोई समझदारी की उम्मीद नहीं है। शहर में पीने के पानी का बड़ा संकट है. लेकिन शिरसाट इस पर चुप हैं. वे गैर-जरूरी मुद्दों पर बोलते हैं। शिरसाट पहले भी औरंगजेब की कब्र को लेकर सख्त बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र की कोई जगह नहीं है। उनका मानना है कि औरंगजेब क्रूर शासक था. कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने कब्र हटाने की धमकी दी थी. इस वजह से पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. कब्र के आसपास कड़ी निगरानी रखी जा रही है. आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।

You may also like