आम आदमी पार्टी की दिल्ली में रखी मीटिंग में पहुंचे पंजाब के वजीर व विधायक

मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे दिल्ली

by TheUnmuteHindi
आम आदमी पार्टी की दिल्ली में रखी मीटिंग में पहुंचे पंजाब के वजीर व विधायक

आम आदमी पार्टी की दिल्ली में रखी मीटिंग में पहुंचे पंजाब के वजीर व विधायक
मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे दिल्ली
नई दिल्ली, 11 फरवरी : दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी की हुई हार के बाद अब पार्टी ने दिल्ली में एक मीटिंग का आयोजन किया है, जिसको लेकर सभी विधायक और वजीर दिल्ली पहुंच चुके हैं। जानकारी के अनुसार बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्य के मंत्रियों सहित सभी विधायक शामिल हैं। विपक्षी दल केजरीवाल के साथ पंजाब आप के विधायकों की बैठक को लेकर उन पर निशाना साध रहे हैं। हालांकि आप का कहना है कि यह नियमित रणनीति सत्र है। दिल्ली चुनाव में करारी हार मिलने के बाद आम आदमी पार्टी सत्ता से बेदखल हो गयी. वहीं दिल्ली की हार के बाद आप पार्टी की पंजाब इकाई में गहरे असंतोष की खबर है. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली में हाई लेवल बैठक बुलाई. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के मंत्रियों और पार्टी के विधायकों को अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात के लिए बुलाया. आम आदमी पार्टी की इस हलचल पर भाजपा की भी पैनी नजर है. बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया है कि पंजाब में सत्ता बचाने के लिए यह बैठक रखी गयी है।
पंजाब के सीएम और विधायकों के साथ केजरीवाल की बैठक
मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब ्र्रक्क विधायकों की बैठक बुलायी गयी है। इस बैठक को लेकर बिहार भाजपा के सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि दिल्ली की तरह पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सत्ता न चली जाए, उसे रोकने की असफल कोशिश अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं।

You may also like