थाईलैंड में हुए पैरा एशिया कप में पंजाबी यूनिवर्सिटी के तीरअन्दाजों ने जीते छह पदक
पटियाला, 11 फरवरी : थाईलैंड के बैंकॉक में हुए पैरा एशिया कप में पंजाबी यूनिवर्सिटी के तीरअंदाजों पूजा और हरविन्दर ने कुल छह पदक हासिल कर लिए हैं। खेल विभाग के डायरैक्टर प्रो. अजीता ने यह जानकारी सांझी करते बताया कि रिकरव मिकसड टीम इवेंट में हरविन्दर सिंह और पूजा ने स्वर्ण पदक, व्यक्तिगत रिकरव इवेंट में पूजा ने रजत पदक, व्यक्तिगत रिकरव इवेंट में हरविन्दर ने कांस्य पदक, रिकवरव टीम इवेंट में हरविन्दर ने स्वर्ण पदक और लड़कियों के टीम इवेंट में पूजा ने रजत पदक जीते है। डीन अकादमिक मामले प्रो. नरिन्दर कौर मुल्तानी ने दोनों खिलाडिय़ों और कोच सुरिन्दर सिंह रंधावा को बधाई देते कहा कि यूनिवर्सिटी को अपने इन होनहार खिलाडिय़ों पर मान है। उन्होंने कहा कि हरविन्दर सिंह और पूजा ने अपनी प्राप्तियों के साथ पंजाबी यूनिवर्सिटी का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। रजिस्ट्रार प्रो. संजीव पुरी ने कहा कि खिलाडिय़ों की ऐसीं प्राप्तियां दूसरे विद्यार्थियों को भी आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती हैं।
थाईलैंड में हुए पैरा एशिया कप में पंजाबी यूनिवर्सिटी के तीरअन्दाजों ने जीते छह पदक
99