69
डलेवाल का मरन व्रत 77वें दिन में दाखिल : आखिर आज लगी ड्रिप
– एसएसपी डा. नानक सिंह ने की डलेवाल के साथ मुलाकात
चंडीगढ़, 11 फरवरी : खनौरी किसान मोर्चा पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरन व्रत आज 77वें दिन भी जारी रहा। आज 7 दिनों बाद डाक्टरों की अथक मेहनत के बाद उनकी ड्रिप के द्वारा मैडीकल सहायता शुरू की गई। उल्लेखनीय है कि दोनों हाथों की सभी नाडिय़ां बंद होने के कारण पिछले 6 दिनों से उनकी डाक्टरी सहायता बंद था।
किसान नेताओं ने बताया कि 11 फरवरी को रतनापुरा मोर्चे में होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और कल राजस्थान और हरियाणा से हजारों किसान रतनापुरा मोर्चो में पहुँचेंगे।