सातवें पातशाह श्री गुरु हरि राए साहिब जी का प्रकाश दिवस मौके धार्मिक समागम
पटियाला, 11 फरवरी : नौवे पातशाह श्री गुुरु तेग बहादुर साहिब के चरनछोह स्थान गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में सातवें पातशाह श्री गुरु हरि राए साहिब जी का प्रकाश दिवस संगतों द्वारा गुरु घर नतमस्तक होकर श्रद्धा भावना और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा साहिब में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और हजूरी रागी कीर्तनी जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन के साथ सभी को निहाल किया गया। गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब के दीवान हाल में धार्मिक समागम आयोजित किया गया। इस दौरान हैड ग्रंथी भाई प्रणाम ङ्क्षसह ने सरबत के भले की अरदास करते हुए संगतों को प्रकाश पर्व की बधाई दी ओर कहा िक गुरु साहिब वातावरण प्रेमी थे, जिन्होंने श्री गुरु नानक देव जी द्वारा रचित बाणी, जिन पवन गुरु, पानी पिता माता धरति महत को बचाने पर हमेशा जोर दिया। उन्होंने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज गुरु साहिबान की बाणी मनुष्य को सुचिआर बनने की ओर प्रेरित करती है तथा गुरु साहिब द्वारा रचित बानी मनुष्य को सामाजिक कर्मकांडों से मुक्ति का मार्ग है। हैड गं्रथी भाई प्रणाम ङ्क्षसह ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज जरूरत है कि गुरबाणी फलसफे अनुसार हवा, पानी व उपजाऊ धरत को बचाएं।
सातवें पातशाह श्री गुरु हरि राए साहिब जी का प्रकाश दिवस मौके धार्मिक समागम
74