मजदूर मांगों का हल करवाने के लिए मजदूरों ने किया डीसी दफ्तर का घेराव

मांगों को लेकर की जोरदार नारेबाजी

by TheUnmuteHindi
मजदूर मांगों का हल करवाने के लिए मजदूरों ने किया डीसी दफ्तर का घेराव

मजदूर मांगों का हल करवाने के लिए मजदूरों ने किया डीसी दफ्तर का घेराव
– मांगों को लेकर की जोरदार नारेबाजी
पटियाला, 11 फरवरी : जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी मैंबरों ने आज मजदूरों की मांगों का हल करवाने के लिए डीसी दफ्तर का घेराव करते मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। इस मौके जोनल सैक्ट्री गुरविन्दर बौड़ां ने बताया कि मजदूरों की अलग अलग मांगों सम्बन्धित जिनमें नजूल जमीनों के मालकी हक लेने, नजूल जमीनों से अवैध कब्जे हटाने, नजूल जमीनों व खेती करते एससी परिवारों को पंजाब सरकार और भारत सरकार की किसान भलाई स्कीमों का लाभ दिलाने, जरूरतमंद परिवारों को कच्चे घरों के पैसे डलवाने तथा लाल लकीर अंदर आते मकानों के मालिकी हक देने जैसी मांगें शामिल हैं, को हल करवाने के लिए विभिन्न गांवों के मजदूर पैट्रोल पंप के नजदीक इक_े होकर डीसी कार्यालय की ओर मार्च करने से पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नेताओं को बुलाया गया और डीसी की गैर मौजूदगी में एडीसी जनरल के साथ मीङ्क्षटग करवाई गई। एडीसी द्वारा नेताओं से मांग पत्र लिया और डीसी साहिब के साथ बातचीत करके मसलों को गंभीरता के साथ लेते हुए हल करवाने का पूरा विश्वास दिलाया। जोनल नेता धर्मवीर हरीगढ़, धर्मपाल नूरखेडिय़ां ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा मसलों को हल ना किया जाए तो दोबारा संघर्ष किया जाएगा। इस मौके वीरपाल दुलड़, परमजीत मंडोड, पाल सिंह भोजोमाजरी, रणधीर ङ्क्षसह, रघवीर ङ्क्षसह, सुचा ङ्क्षसह, अवतार ङ्क्षसह आदि मौजूद थे।

You may also like