पुलिस ने बम और लांचर किए बरामद, इलाके में सनसनी

by TheUnmuteHindi
पुलिस ने बम और लांचर किए बरामद, इलाके में सनसनी

पुलिस ने बम और लांचर किए बरामद, इलाके में सनसनी
पटियाला, 10 फरवरी : पटियाला पुलिस को आज बड़ी मात्रा में बम और लांचर बरामद होने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसको कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार स्थानिक राजपुरा रोड के पास बम और लांचर पड़े मिले हैं। जिन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी अनुसार राजपुरा रोड़ स्थित आत्मा राम कुमार सभा ग्राउंड नजदीक खाली पड़ी जगह पर बम और लांचर लावारिस हालत में पड़े थे, जिस बारे स्थानिक लोगों की तरफ से थाना लहौरी गेट पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर बम और लांचरों को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसको लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

You may also like