महात्मा गांधी के बलिदान दिवस मौके श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

दो मिनट का मौन धार कर देश के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

by TheUnmuteHindi
महात्मा गांधी के बलिदान दिवस मौके श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

महात्मा गांधी के बलिदान दिवस मौके श्रद्धांजलि समारोह आयोजित
– दो मिनट का मौन धार कर देश के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित
पटियाला, 31 जनवरी : राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस मौके देश की आजादी के संग्राम में अपना बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज यहां माल रोड़ पर राजिंदरा लेक में स्थित महात्मा गांधी के स्मारक पर डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि समारोह हुआ।
इस मौके पुलिस की हथियारबंद टुकड़ी ने हथियार उल्टे करके शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की और दो मिनट का मौन रखा गया। डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने महात्मा गांधी के स्मारक पर फूल मालाएं चढ़ा कर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की। समारोह मौके अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) ईशा सिंगल, एस. डी. एम पटियाला गुरदेव सिंह धम, मुख्य मंत्री फील्ड अफसर डा. नवजोत शर्मा समेत और गणमान्य भी मौजूद थे। समागम मौके डा. प्रीति यादव ने महात्मा गांधी समेत दूसरे स्वतंत्रता संग्रामियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा कि आज का यह दिन बहुत अहम है, क्योंकि इस दिन समुचा देश आजादी संग्राम में अपनी जान की आहुति डालने वालों को सिजदा करता है।

You may also like