आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख को किए कई सवाल
मोहन भागवत को लिखी चिठी
नई दिल्ली, 1 जनवरी : दिल्ली में विधानसभा चुनावों को लेकर हर पार्टी द्वारा जोर अजमाई की जा रही है, वहीं अब आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को सवालों में घेरा है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि बीजेपी ने पिछले दिनों में जो भी गलत किया क्या आरएसएस उसका समर्थन करती है? बीजेपी के नेता खुलकर पैसे बांट रहे हैं, क्या आरएसएस वोट खरीदने का समर्थन करती है? ऐसे ही उन्होंने कई सवाल आरएसएस के सामने रखे हैं। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है। ताजा मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नए साल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत को चि_ी लिखी है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होने प्रस्तावित हैं। इससे पहले सियासी सरगर्मी चरम पर पहुंच रही है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख को चि_ी लिखी हो। वह इससे पहले भी कई बार मोहन भागवत को चि_ी लिखकर बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला बोल चुके हैं। अब उन्होंने दोबारा आरएसएस को सवालों के घेरे में कई सवाल पूछे हैं।
आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख को किए कई सवाल
मोहन भागवत को लिखी चिठी
68