कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त

कई लोग हुए गंभीर घायल, उपचार जारी

by TheUnmuteHindi
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त
कई लोग हुए गंभीर घायल, उपचार जारी
नई दिल्ली, 1 जनवरी : उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले की गाड़ी का दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में कई लोगों के गंभीर जख्मी होने की भी सूचना है। जानकारी के अनुसार यहां खेजूरी थाना क्षेत्र के बलिया सिकन्दर पूर मार्ग के जनुआन पुलीया के समीप मंगलवार की देर रात लगभग 11 बजे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले के एक मिनी पिकअप गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री संजय निषाद देवरिया से होकर बलिया के लिए मंगलवार की देर शाम जा रहे थे कि जनुआन के समीप उनके काफिले की एक गाड़ी अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
यह अधिकारी हुए घायल
अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में राकेश निषाद 24 वर्ष पुत्र संजय निषाद निवासी बनकटा थाना अहिरौली जिला आजमगढ़, रामरति 50 वर्ष पत्नी विजय निषाद निवासी हसूलपुरा थाना बादलपुर जिला जौनपुर, उषा देवी 42 वर्ष पत्नी जयप्रकाश निवासी मलदहिया थाना बदलापुर जिला जौनपुर, गीता देवी 40 वर्ष पत्नी अमरनाथ निषाद निवासी तेलीबांगरा थाना मलदहिया जिला जौनपुर, इसरावती निषाद 40 वर्ष पत्नी राधा निषाद निवासी कुशीनगर, परमशिला 28 वर्ष पुत्री पवन कुमार निवासी अखंडनगर जिला सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनको उपचार चल रहा है तथा हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

You may also like