मेहर बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया विंटर हाकी कैंप

उद्घाटन बलविन्दर सिंह डिप्टी कमांडैट रिटायर बीएसएफ और मैडीकल अफसर डा. रचनजीत कौर बस्सी पठाना ने किया

by TheUnmuteHindi
मेहर बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया विंटर हाकी कैंप

मेहर बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया विंटर हाकी कैंप
उद्घाटन बलविन्दर सिंह डिप्टी कमांडैट रिटायर बीएसएफ और मैडीकल अफसर डा. रचनजीत कौर बस्सी पठाना ने किया
सरहिंद, 31 दिसंबर : मेहर बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट, बस्सी पठाना की तरफ से सालाना विंटर हाकी कैंप आईटीआई हाकी ग्राउंड बस्सी पठाना में तारीख 27 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक लगाया गया, जिसका उद्घाटन बलविन्दर सिंह डिप्टी कमांडैट रिटायर बीएसएफ और मैडीकल अफसर डा. रचनजीत कौर बस्सी पठाना ने किया। इस मौके समाज सेवक और पैटर्न जिला रैड क्रास सोसायटी और महा सचिव सीनियर सिटीजन एसोसिएशन सरहिन्द, केके वर्मा सेवा मुक्त मैनेजर स्टेट बैंक आफ इंडिया ने भी शिरकत की। आज के समाप्ति समारोह पर ब्रिगडेयर जे.एस अरोड़ा विशेष तौर पर पहुंचे। ट्रस्ट के ट्रस्टी ठाकुर सिंह मेजी ने आए मुख्य मेहमान का और हाकी खिलाडिय़ों के माता-पिता का स्वागत किया और आए हुए मुख्य मेहमान ने ट्रस्ट के हाकी प्रोग्राम बारे और ट्रस्ट की समाज प्रति चल रहे कामों की प्रशंसा की और कहा कि उनको बच्चों को खेलता देख कर बहुत ही खुशी महसूस होती है और वह हमेशा ट्रस्ट के साथ हैं। इस कैंप दौरान एनआईएस के हाकी कुआलीफाईड कोचों द्वारा शिक्षा दी गई। मेहर बाबा हाकी नर्सरी बस्सी पठाना लडक़ों और राऊड गिलास हाकी अकैडमी रूपनगर लडक़ों के बीच हाकी मैच खेला गया, जिसमें मेहर बाबा हाकी नर्सरी बस्सी पठाना लडक़े 3-2 के साथ विजेता रही। मेहर बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से हाकी नरसरी के खिलाडिय़ों की वर्दी, खुराक, मैडीकल और पढ़ाई की तरफ निजी तौर पर ध्यान दिया जाता है। आज के समाप्ति समारोह पर बलदेव ङ्क्षसह दमहेड़ी, हाकी खिलाडिय़ों के माता-पिता विशेष तौर पर शामिल हुए। मेहर बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हाकी को प्रफुलित करने का प्रयास है।

You may also like