आप नेता अमन अरोड़ा ने खनौरी बार्डर पर पहुंच की जगजीत डलेवाल से मुलाकात
– डलेवाल को मरन व्रत खत्म करने की अपील की
– कहा, मेडिकल ट्रीटमेंट भी जरूर लें डलेवाल
चंडीगढ़, 26 दिसम्बर : खनौरी बार्डर पर मरन व्रत पर 30वें दिन में बेहद चिंताजनक हालत में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के प्रधान जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल को आज आम आदमी पार्टी के राज्य प्रधान अमन अरोड़ा की अगुवाई में समुची कैबिनेट ने खनौरी बार्डर पर पहुंच कर उनको मरन व्रत खत्म करने की अपील करते कहा कि वह डाक्टरी इलाज भी तुरंत लें ताकि केंद्र के साथ लड़ाई लडी जा सके। इस मौके उनके साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर ङ्क्षसह, वरिंदर गोयल, गुरमीत ङ्क्षसह खुडियां, लालजीत भुल्लर, कुलदीप ङ्क्षसह धालीवाल, शैरी कलसी वर्किंग प्रेजीडेंट सहित समुचे वजीर मौजूद रहे। अमन अरोड़ा ने इस मौके बातचीत करते कहा कि आज हमने समुची कैबिनेट द्वारा डलेवाल साहिब को अपील करने आए हैं कि वह किसानों की जंग को जीतने के लिए पहले खुद स्वस्थ हों तथा अपना मरन व्रत खोलें और डाक्टरी उपचार करवाएं ताकि किसानों की मांगों को और मजबूत संघर्ष करके केंद्र सरकार से मनवाया जा सके। इस मोके उन्होंने कहा कि हमें सर्व पार्टी मीटिंग बुलाने में कोई ऐतराज नहीं है लेकिन वहां किस पार्टी का क्या स्टैंड होगा, यह सभी को पता है। उन्होंने कहा िक केंद्र के साथ पहले ही हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान संपर्क में हैं तथा हम पंजाब सरकार द्वारा जो भी किसानों के लिए हो सकता है, वह करेंगे। किसानों को पंजाब सरकार से जरा भी घबराने की जरूरत नहीं हम डटकर किसानों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जानबूझ कर किसानों को केंद्र सरकार जलील कर रही है।
आप नेता अमन अरोड़ा ने खनौरी बार्डर पर पहुंच की जगजीत डलेवाल से मुलाकात
डलेवाल को मरन व्रत खत्म करने की अपील की
72