59
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने की सीएम मान से मुलाकात
चंडीगढ़, 14 दिसंबर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मशहूर अदाकार व सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ फोटो शेयर की है। बता दें कि दिलजीत दोसांझ ने सीएम भगवंत मान और उनके परिवार के साथ हाल ही में मुलाकात की है।सीएम ने तस्वीरें सांझा कीं और लिखा, पंजाबी भाषा और गायकन को सरहदों से ऊपर उठाने वाले छोटे भाई दिलजीत दोसांझ से मिलकर बहुत खुशी और राहत मिली। भगवान पंजाब, पंजाबियत और पंजाबियों के नुमाइंदों को हमेशा उन्नति और खुशहाली में रखें। उन्होंने यह भी लिखा, ‘पंजाबी आ गए ओए, छा गए ओए! आपको बता दें कि, चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में आज पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का कनसर्ट आयोजित होने जा रहा है, जिसको लेकर उन्होंने सीएम से भी मुलाकात की है।