प्रियंका गांधी ने सरकार पर भय फैलाने का लगाया आरोप
नई दिल्ली, 14 दिसंबर : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा में भाग लेते हुए सरकार पर भय फैलाने का आरोप लगाया और दावा किया कि यदि लोकसभा चुनाव के नतीजे इस तरह के नहीं होते तो यह सरकार संविधान बदलने का काम करती। वायनाड से लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद सदन में उनका यह पहला भाषण था। बता दें कि प्रियका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा सरकार पर तीखा प्रहार किया और कटाक्ष करते हुए कहा कि शायद प्रधानमंत्री यह समझ नहीं पाए हैं कि संविधान ‘संघ का विधान नहीं है। साथ ही, उन्होंने कहा कि भारत लंबे समय तक ‘‘कायरों के हाथ में कभी नहीं रहा और यह देश उठेगा और लड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘‘संविधान में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय का वादा है। यह वादा एक सुरक्षा कवच है, जिसे तोडऩे का काम शुरू हो चुका है।
प्रियंका गांधी ने सरकार पर भय फैलाने का लगाया आरोप
101
previous post