पुलिस मुठभेड़ में हाशिम बाबा गिरोह का सदस्य ढ़ेर

by TheUnmuteHindi
पुलिस मुठभेड़ में हाशिम बाबा गिरोह का सदस्य ढ़ेर

पुलिस मुठभेड़ में हाशिम बाबा गिरोह का सदस्य ढ़ेर
नई दिल्ली , 14 दिसंबर : उत्तर प्रदेश में दिल्ली के एक हाशिम बाबा गिरोह का सदस्य पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में हाशिम बाबा गिरोह का सदस्य अनिल उर्फ सोनू मटका (39) कई मामलों में वांछित था, जिसमें 31 अक्टूबर को दिवाली के दिन राष्ट्रीय राजधानी के फर्श बाजार इलाके में एक व्यक्ति और उसके भतीजे की हत्या का मामला भी शामिल है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ) अमिताभ यश ने कहा, ‘‘ मुठभेड़ टीपी नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुई। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने संयुक्त अभियान संचालित किया। अधिकारी ने बताया कि बागपत का रहने वाला यह बदमाश हाशिम बाबा गिरोह का जाना-माना साथी था और उस पर 50,000 रुपये का इनाम था। वह उत्तर प्रदेश और दिल्ली में लूट और हत्या के कई मामलों में शामिल था। यश ने बताया, ‘‘ मुठभेड़ के दौरान मटका गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा उक्त मामले को लेकर गंभीरता केसाथ जांच की जा रही है।

You may also like