अभिनेता अल्लू अर्जुन को गिरफ्तारी के बाद आज किया रिहा
नई दिल्ली, 14 दिसंबर : ‘पुष्पा 2’ फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन को गत दिवस पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद आज उनको जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार हाई कोर्ट से राहत मिलने के बावजूद अर्जुन को शुक्रवार रात जेल में ही बितानी पड़ी क्योंकि अधिकारियों को देर रात तक जमानत आदेश की प्रति नहीं मिली थी। अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी ने चंचलगुडा जेल के बाहर संवाददाताओं को बताया,‘‘ उन्हें रिहा कर दिया गया है। रेड्डी ने आरोप लगाया कि जेल अधिकारियों ने हाईकोर्ट के आदेश की प्रति मिलने के बावजूद अभिनेता को रिहा नहीं किया। रेड्डी ने कहा, ‘‘आपको सरकार और विभाग से पूछना चाहिए कि उन्होंने आरोपी को रिहा क्यों नहीं किया। हाईकोर्ट का आदेश बहुत स्पष्ट है। जैसे ही आपको (जेल अधिकारियों को) आदेश प्राप्त होता है, उन्हें तुरंत रिहा करना होता है। स्पष्ट आदेश के बावजूद उन्होंने रिहा नहीं किया, उन्हें जवाब देना होगा। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि वह इस पर कानूनी कदम जरूर उठाएंगे।
अभिनेता अल्लू अर्जुन को गिरफ्तारी के बाद आज किया रिहा
75