अब 4 लाख ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की तरफ बढऩे का समय आ गया है : टिकैत

by TheUnmuteHindi
अब 4 लाख ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की तरफ बढऩे का समय आ गया है : टिकैत

अब 4 लाख ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की तरफ बढऩे का समय आ गया है : टिकैत
– समुचे किसान जत्थेबंदियों को इक_ा करके केंद्र खिलाफ अब हला बोलने की तैयारी
चंडीगढ़, 14 दिसम्बर : संयुक्त किसान मोर्चा के सीनियर नेता राकेश टिकैत ने आज मरन व्रत पर 18वें दिन में पहुंचे किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का हाल चाल पूछने के बाद बातचीत करते कहा कि अब समय आ गया है 4 लाख ट्रैक्टर ले कर दिल्ली की तरफ बढ़ा जाए और किसानों की मांगें मनवाई जाएं। राकेश टिकैत और किसान नेता हरिन्दर सिंह लखोवाल ने कहा कि केंद्र को तुरंत किसानों की मांगों को मानना चाहिए नहीं तो समूचे देश के किसान अब हला बोलने के लिए तैयार हो जाएं और देश में बड़ा संघर्ष होगा। राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते कहा कि मोदी सरकार कलयुग की पेशेवर सरकार है। देश में एक बार फिर बड़ा टकराव होगा। पंजाब के खनौरी और शंभू बार्डर पर चल रहा आंदोलन दिल्ली आंदोलन से भी बड़ा होगा। परन्तु ऐसा तब ही होगा जब सभी जत्थेबंदियां एकजुट होंगी और सभी किसान जत्थेबंदियों को इक_ा करके केंद्र खिलाफ हल्ला बोला जाएगा। राकेश टिकैत ने कहा कि एसकेएम और अन्य संगठनों को इस किसान आंदोलन पर बैठ कर चर्चा करनी चाहिए। देश की नजर शंभू और खनौरी बार्डर पर मरन व्रत पर बैठे जगजीत सिंह डलेवाल पर टिकी हुई है। टिकैत ने कहा कि हमें अब एकजुट होना पड़ेगा। इस को पूरे देश का आंदोलन बनाना होगा। अगर सरकार अपने स्टैंड पर अडोल है तो हम भी अपने स्टेंड पर अडोल हैं।

You may also like