किसानों का तीसरी बार दिल्ली कूच आज
– तीसरी बार आज फिर दिल्ली जाने के लिए किसान और हरियाणा सरकार होंगे आमने सामने
पटियाला, 14 दिसम्बर : शंभू मोर्चे पर डटे बैठे किसान केंद्र सरकार की तरफ से कोई भी बातचीत का न्योता न आने कारण आज 14 दिसंबर को फिर तीसरी बार सही 12 बजे 101 मैंबरों का जत्था दिल्ली की तरफ भेजेंगे। उधरहरियाणा सरकार मोड़वां जवाब देने के लिए तैयार है। पुलिस और केंद्रीय फोर्स ने बैरीकेटिंग और मजबूत कर दी है और अधिकारियों ने ऐलान किया है कि किसानों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। शंभू और खनौरी बार्डरों पर पहुंचे हजारों किसानों ने आज जोरदार रोष रैलियां करके केंद्र सरकार का पिट स्यापा किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और अन्य ने कहा कि मरजीवड़ोंं का यह जत्था कफन बाँधकर आगे बढ़ेगा और जब तक हम यह जंग नहीं जीत जाते तब तक यह जत्थे लगातार जाते रहेंगे। सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि मोर्चे का 306वां दिन हो गया है। खनौरी बार्डर पर जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 18वें दिन में दाखिल हो गया है, िजनकी हालत बेहद नाजुक है लेकिन फिर भी केंद्रसरकार कुंभकरणी नींद सोई पड़ी है। पंधेर ने बताया कि हरियाणा सरकार हमारे ऊपर जितना मर्जी अतयाचार कर ले। सरवन ङ्क्षसह पंधेर ने डीसी अंबाला द्वारा डीसी संगरूर को डलेवाल साहिब की सेहत की चिंता पर लिखी चि_ी पर सख्त ऐतराज जताते हुए बताया कि यह एक बड़ी साजिश है। किसान नेताओं ने इस मौके देश के लोगों से अपील की कि 16 दिसंबर को पंजाब को छोडक़र सभी राज्यों और तहसीलों में ट्रैकटर मार्च हो। 18 को किसान रेलें भी रोक सकते हैं।
किसानों का तीसरी बार दिल्ली कूच आज
60