कटा हुआ सिर बरामद होने से फैली सनसनी

by TheUnmuteHindi
कटा हुआ सिर बरामद होने से फैली सनसनी

कटा हुआ सिर बरामद होने से फैली सनसनी
नई दिल्ली, 13 दिसंबर : पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर बरामद होने से सनसनी फैल गई है, जिसे लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारामौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में कूड़े के ढेर से एक कटा हुआ व्यक्ति का सिर बरामद हुआ। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने गोल्फ ग्रीन के पास ग्राहम रोड पर एक प्लास्टिक बैग देखा, जिसमें कटा हुआ सिर था। घटना की जानकारी पाकर दक्षिण उपनगरीय डिवीजन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, स्थानीय पुलिस स्टेशनों के कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। शरीर के बाकी हिस्सों का पता लगाने की कोशिश जारी है। कटे हुए सिर को जांच के लिए एमआर बांगुर अस्पताल भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, कूड़े से मानव शरीर का अंग बरामद किया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

You may also like