मूर्ति क्षतिग्रस्त करने पर सीतामढ़ी में स्थिति हुई तनावपूर्ण
नई दिल्ली, 13 दिसंबर : सीतामढ़ी के डुमरा में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दुर्गा मंदिर में मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार मध्य रात्रि की है लेकिन इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। जब पुजारी मंदिर में पूजा करने के लिए उठे तो देखा कि माता का मूर्ति क्षत्रिगस्त कर दिया गया है। इतना ही नहीं मूर्ति का वस्त्र और शस्त्र सभी छुड़ा कर ले गया। घटना के बाद से इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि के द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। वही, इसकी सूचना डुमरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर डुमरा थाना की पुलिस और वरीय अधिकारी डीएसपी सदर रामकृष्ण मौके पर पहुंचे। जहां मामले की जांच कर रहे है। फिलहाल घटनास्थल पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जुटी हुई है। पुजारी ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह देर रात भगवान को भोग लगाने के बाद खुद खाना खाया और सोने चले गए। रात को करीब एक बजे तक उन्होंने देखा। लेकिन, उसके बाद जब सुबह पांच बजे उठे और मंदिर में गए तो पता चला कि, मंदिर में स्थापित माता दुर्गा की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस टीमों द्वारा उच्च स्तरीय जांच की जा रही है।
मूर्ति क्षतिग्रस्त करने पर सीतामढ़ी में स्थिति हुई तनावपूर्ण
65