नगर निगम चुनाव को लेकर एक्शन में पंजाब सरकार

आज लुधियाना में स्थानीय नेतृत्व के साथ बैठक करेगी मुख्यमंत्री भगवंत मान

by TheUnmuteHindi
नगर निगम चुनाव को लेकर एक्शन में पंजाब सरकार

नगर निगम चुनाव को लेकर एक्शन में पंजाब सरकार
आज लुधियाना में स्थानीय नेतृत्व के साथ बैठक करेगी मुख्यमंत्री भगवंत मान
चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है । आने वाले दिनों में पंजाब के 5 नगर निगमों और 42 नगर परिषदों के चुनाव होने हैं। कल शुक्रवार को पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने चुनाव को लेकर क्षेत्र के नेताओं, विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक की और नगर निगमों और समितियों के बारे में विस्तार से चर्चा की । लुधियाना में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान आज स्थानीय नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे । इस दौरान नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा होगी । आपको बता दें कि कल AAP ने पांच नगर निगमों अमृतसर, पटियाला, जालंधर, लुधियाना और फगवाड़ा के लिए मंत्रियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था । कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को अमृतसर, मंत्री हरभजन सिंह को जालंधर, वरिंदर गोयल को पटियाला और मंत्री तरूणप्रीत सिंह सोंध को लुधियाना नगर निगम का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस बीच, होशियारपुर से आप सांसद डॉ. राजकुमार चैबेवाल को फगवाड़ा नगर निगम का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

You may also like