स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलवीर सिंह से अपील ,कि डेंगू बुख़ार के प्रकोप से निपटने के लिए तुरंत ध्यान देना चाहिए : कैंथ

by TheUnmuteHindi
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलवीर सिंह से अपील ,कि डेंगू बुख़ार के प्रकोप से निपटने के लिए तुरंत ध्यान देना चाहिए : कैंथ

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलवीर सिंह से अपील ,कि डेंगू बुख़ार के प्रकोप से निपटने के लिए तुरंत ध्यान देना चाहिए : कैंथ
नौजवान और बुजुर्गों औरत का उचित इलाज न होने के कारण गाँव व शहरों में डेंगू बुखार से पीड़ित लोगों की मौतों का सिलसिला लगातार जारी : कैंथ
“समाजसेवी संस्थाओं से अपील डेंगू बुखार से पीड़ितों को बचाने के लिए अपनी सहायता करें”
पटियाला, 19 नवंबर पंजाब में डेंगू बुखार से पीड़ित मरीज़ों का सही इलाज न होने के कारण होने वाली मौतों का चिंता ज़ाहिर करते हुए भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने कहा है कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलवीर सिंह से अपील की है कि डेंगू बुख़ार के प्रकोप से बचने के लिए तुरंत ध्यान देना चाहिए क्यों वह पटियाला से संबंधित है ।पटियाला के गाँव वे शहरों में मैं डेंगू बुखार से पीड़िताओं का सही इलाज न होने के कारण मौत का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है । सरदार कैंथ ने बताया कि पटियाला ज़िले से सम्बंधित गाँव मुंडवाल और मानकपुर में डेंगू बुखार से हाल ही में नौजवान और बुजुर्गों औरत का उचित इलाज न होने के कारण गाँव व शहरों में डेंगू बुखार से पीड़ित लोगों की मौतों का सिलसिला लगातार जारी है । भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार का स्वास्थ्य विभाग अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में बुरी तरह विफल साबित हो रहा है ।सरदार कैंथ ने कहा कि जब स्वास्थ्य मंत्री के गृह ज़िले में डेंगू बुख़ार से लड़ने के लिए उचित प्रबंध नहीं कर पा रहे तो वह पंजाब में डेंगू बुख़ार की रोकथाम के लिए क्या प्रबंध करेंगे ? यह बहुत ही चिंता का विषय है पीड़ितों पंजाब के लोगों की क्या रक्षा करेंगे जब उनके सामने ऐसे हालातों में लड़ने की कोई कार्य योजना और इच्छाशक्ति नहीं है। भाजपा नेता ने कहा की केंद्र सरकार का स्वास्थ्य मन्त्रालय ,पंजाब रूरल हेल्थ मिशन को करोड़ों रुपया की सहायता बीमारियों को रोकने के लिए हर साल देता है और पंजाब सरकार उसे पूरी अमल में लाने के लिए विफल है।पंजाब में डेंगू बुखार से होने वाली मौतों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है इसके लिए पहले से ही बचाव कार्य व जागरूकता शुरू करने चाहिए थी और पंजाब में डेंगू बुखार से होने वाली मौतों में कमी आ सकतीं थीं । भाजपा नेता परमजीत सिंह कैंथ ने समाजसेवी संस्थाओं से अपील की है कि इस डेंगू बुखार से पीड़ितों को बचाने के लिए अपनी सहायता करें ता जो अनमोल जानों को बचाया जा सकें ।

You may also like