लारेंस बिश्रोई गैंग ने सलमान खान से मांगे पांच करोड़

by TheUnmuteHindi
लारेंस बिश्रोई गैंग ने सलमान खान से मांगे पांच करोड़

मुंबई, 18 अक्तूबर : अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकियों को सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजा है। इसमें सलमान खान से पांच करोड़ रुपये की मांग की गई है। मैसेज भेजने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हवाले से कहा है कि अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें पांच करोड़ रुपए देने होंगे। इसे हल्के में लेने की गलती न करें। मैसेज में कहा गया कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी से बुरा होगा। मुंबई पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामले में मुंबई पुलिस ने वर्ली पुलिस स्टेशन में मुकद्दमा दर्ज किया है। अप्रैल महीने से ही सलमान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर हैं। इस मामले को लेकर अभिनेता 4 जून को मुंबई पुलिस के सामने एक बयान भी दर्ज करा चुके हैं। इस बयान के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई ने अपने गिरोह के सदस्यों की मदद से उनके घर के बाहर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। अभिनेता के मुताबिक वे उन्हें और उनके मेरे परिवार के लोगों को मारने की योजना बना रहे थे। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब इस धमकी भरे मैसेज ने और भी चिंताओं में वृदिध कर दी है, जिसे लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

You may also like