इजरायली सेना ने याह्या सिनवार के आखिरी पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर किया सांझा

by TheUnmuteHindi
इजरायली सेना ने याह्या सिनवार के आखिरी पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर किया सांझा

नई दिल्ली, 18 अक्तूबर : इजरायल द्वारा हमास में लड़ाकों को मारने का प्रयास रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब हाल ही में इजरायली सेना ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें हमास प्रमुख याह्या सिनवार को ढेर कर दिया है। इस्राइली सेना ने याह्या सिनवार के आखिरी पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें सिनवार सोफे पर बैठे दिख रहा है और ड्रोन को देखकर सिनवार ने उस पर हमले की कोशिश भी की, लेकिन आखिरकार याह्या सिनवार को ढेर कर दिया गया। सिनवार से पहले इस्राइल ने जुलाई में हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानियेह को भी ढेर कर दिया था। वीडियो में दिख रहा है कि सिनवार एक क्षतिग्रस्त अपार्टमेंट में एक सोफे पर बैठा हुआ था। सिनवार ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था। सिनवार घायल अवस्था में था और जैसे ही ड्रोन ने उसके पास जाने की कोशिश की तो उसने एक लडक़ी से ड्रोन पर हमले की कोशिश की। हालांकि समय रहते ड्रोन पीछे चला गया। इसके बाद इस्राइली सेना की कार्रवाई में याह्या सिनवार मारा गया। बता दें कि याहा सिनवार एक बड़ा प्रमुख था, जिसे अब इजरायल ने मार गिराया है।

You may also like