छठ पूजा से पहले यमुना का हुआ बुरा हाल

by TheUnmuteHindi
छठ पूजा से पहले यमुना का हुआ बुरा हाल

नई दिल्ली, 18 अक्तूबर : राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता खराब होने पर दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, विपक्ष को कुछ बोलने का हक ही नहीं है। हम प्लान तैयार कर रहे हैं कुछ प्रयास कर रहे लेकिन भाजपा की सरकारें सो रही हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान में भाजपा की सरकार सो रही है। केंद्र में भाजपा की सरकार सो रही है। बता दें कि राजधानी में छठ पूजा से पहले यमुना नदी का हाल बेहाल है। जहरीली झाग नदी में दिखाई देने लेगी है। ताजा वीडियो कालिंदी कुंज से सामने आया है। यहां यमुना नदी के पानी के ऊपर सिर्फ झाग ही दिख रहा है। विपरीत मौसम में भी कैसे प्रदूषण का प्रभाव कम हो इसके लिए दिल्ली सरकार सबसे ज्यादा सक्रियता के साथ कर रही है लेकिनछठ पूजा से पहले यमुना नदी का यहहाल हुआ पड़ा है।

You may also like