नई दिल्ली, 18 अक्तूबर : दिल्ली के शाहदरा इलाके में अचानक आग लगने से दो लोगों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर हुई, जब दिल्ली अग्निशामक सेवा (डीएफएस) को आग लगने की सूचना मिली। इस सूचना के बाद छह दमकल गाडिय़ां तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने बचाव अभियान शुरू करते हुए इमारत के अंदर से दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। अधिकारियों ने बताया कि आग तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी थी, जिसे दो घंटे के भीतर काबू पा लिया गया। घर के अंदर से दो शव बरामद किए गए, जिन्हें बाद में शवगृह में रखा गया। बच्चों को सुरक्षित निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, लेकिन पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है लेकिन इस हादसे में दो लोगों की मौत होने का समाचार है।
दिल्ली के शाहदरा इलाके में आग लगने से दो की मौत
63