उत्तर प्रदेश में 7 PCS अधिकारियों का तबादला, निधि पांडेय बनीं SDM लखनऊ

by Manu
pcs transfer in up

लखनऊ, 13 अगस्त 2026: उत्तर प्रदेश में 7 PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक निधि पांडेय को SDM लखनऊ नियुक्त किया गया है। वह अभी जनभवन में नियंत्रक (कम्पट्रोलर) के पद पर तैनात थीं। ज्योति राय को आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।

संदीप केला को अपर जिलाधिकारी बलरामपुर, दिनेश चंद्र को नगर मजिस्ट्रेट बांदा और दिव्या ओझा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बरेली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर और उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज नियुक्त किया गया है।

ये भी देखे: यूपी में IAS और PCS अधिकारियों का हुआ तबादला, यीडा को मिला नया एसीईओ

You may also like