चंडीगढ़, 4 अप्रैल-कर्नल बाठ पर हमले का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। अब शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर ङ्क्षसह बादल ने भी इस पर सवाल उठाए हैं। जानकारी के अनुसार इस मामले में पंजाब पुलिस व सरकार पर उठे सवालों के बाद अब पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने भी उन पर हुए हमले के मामले में जांच को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले की जांच को पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक प्रभाव से ग्रसित बताते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए। बादल ने याचिका में कहा है कि 4 दिसंबर 2024 को जब वह अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के घंटाघर देहरी पर सेवा कर रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया। हालांकि उनकी सुरक्षा टीम की सतर्कता से हमला नाकाम हो गया।
कर्नल बाठ मामले में सुखबीर बादल ने उठाए सवाल
64
previous post