ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दूषित पानी पीने से 100 से अधिक लोग बीमार, सोसायटी में दहशत

by Manu
Contaminated Water

ग्रेटर नोएडा, 06 अगस्त 2026: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला ग्रीन आर्क सोसायटी में दूषित गंगाजल की आपूर्ति से 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। निवासियों का दावा है कि जांच में पानी में बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। इसके बाद सोसायटी के 11 टावरों में रहने वाले 1640 परिवारों में दहशत फैल गई है। लोगों ने एओए और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

सोसायटी के लोगों का कहना है कि पिछले दो महीने से गंगाजल की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की जा रही थीं। बीते एक सप्ताह में सोसायटी के वॉट्सएप ग्रुपों पर उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार के केस लगातार सामने आने लगे।

स्थिति बिगड़ने पर एओए ने पानी के नमूने निजी लैब में भिजवाए। रिपोर्ट में पानी को पीने योग्य नहीं पाया गया। इसमें कोलीफार्म और ई.कोलाई बैक्टीरिया की मौजूदगी मिली जो जलजनित बीमारियों का मुख्य कारण माने जाते हैं। लोगों का दावा है कि सिर्फ दो सप्ताह में 100 से अधिक लोग बीमार हुए हैं। इनमें करीब 70 बच्चे भी शामिल हैं।

ये भी देखे: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-वन में दूषित पानी से बीमार हुए लोग, लोगों कॉ हुए उल्टी और दस्त

You may also like