हरियाणा विधान सभा चुनाव को लेकर मतदान जोरों पर : खिलाडिय़ों ने डाले वोट

by TheUnmuteHindi
हरियाणा विधान सभा चुनाव को लेकर मतदान जोरों पर : खिलाडिय़ों ने डाले वोट

कैथल, 5 अक्टूबर : हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आज मतदान के दौरान रेसलर विनेश फोगाट और कांग्रेस नेता आदित्य सुरजेवाला समेत कई युवा नेताओं ने मतदान में हिस्सा लिया और जनता को वोट करने के लिए प्रेरित किया। रेसलर और जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने अपने गांव बलाली में मतदान किया। वह अपनी मां और भाई के साथ बलाली गांव के स्कूल में स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचीं और मतदान किया। इसी प्रकार हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में भारतीय शूटर ओलंपियन मनु भाकर ने पहली बार मतदान किया। झज्जर जिले में स्थित पोलिंग बूथ पर मनु ने अपनी मां सुमेधा भाकर के साथ पहुंचकर वोट डाला। पहली बार मतदान करने के बाद अपने अनुभव को सांझा करते हुए मनु भाकर ने कहा, यह मेरे लिए एक विशेष अनुभव है। युवा होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम सबसे अनुकूल उम्मीदवार को अपना वोट दें ताकि अच्छा प्रत्याशी चुन कर विकास में योगदान दिया जा सके।

You may also like