विराट कोहली ने लॉन्च किया अपना ब्रांड ‘One8’, औजला के सॉन्ग पर साथ डांस किया

by Manu
one8 launch event

गुरुग्राम, 22 जून 2026: विराट कोहली ने रविवार रात अपना नया ब्रांड ‘One8’ लॉन्च किया। लॉन्च इवेंट द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में आयोजित हुआ। इस मौके पर पंजाबी सुपरस्टार करण औजला भी पहुंचे। करण औजला ने कई हिट गाने गाए और खासतौर पर विराट कोहली के लिए अपना पॉपुलर सॉन्ग ‘विनिंग स्पीच’ परफॉर्म किया।

विराट इस गाने की लाइन ‘औजला दे कन्ना विच नट्टियां’ पर करण औजला के साथ स्टेज पर स्टेप भी करते नजर आए। इसके बाद वे स्टेज पर बैठकर पूरे मन से गाने का मजा लेते रहे।

इवेंट के दौरान विराट कोहली ने करण औजला की तारीफ करते हुए कहा, “मैं करण औजला का बहुत बड़ा फैन हूं। आप दिल से गाने लिखते हैं और ये बात आपके गानों में साफ दिखती है। आप अपनी कहानी को गानों के जरिए पेश करते हैं, जो काफी खास है।”

विराट ने आगे कहा, “विनिंग स्पीच वो गाना है जिससे मैं सबसे ज्यादा जुड़ाव महसूस करता हूं। ये गाना आपके जीवन के सफर को बयां करता है और मुझे इसमें अपने सफर की भी काफी समानताएं नजर आती हैं। मैच खेलने जाने से पहले भी मैं इसे कई बार सुन चुका हूं।”

ये भी देखे: IND vs AFG: चोटिल विराट कोहली की जगह रिप्लेसमेंट का ऐलान, यशस्वी जायसवाल को मिला मौका

You may also like