मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाए, कीमत 2 से 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ी, 12 नवंबर से लागू होंगे नए दाम

by Manu
Mother Dairy

चंडीगढ़, 11 नवंबर 2026: मदर डेयरी दूध के दाम बढ़ गए हैं। दूध के दाम में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है। नए दाम गुरुवार 12 नवंबर से लागू होंगे। मदर डेयरी के इस फैसले से आम लोगों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मदर डेयरी ने इससे पहले 14 मई 2026 को कीमतें बढ़ाई थीं। और उससे पहले अप्रैल 2025 में दाम बदले थे। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।

सूत्रों का कहना है कि किसानों से दूध की खरीद कीमतें बढ़ गई हैं। जिसके कारण कंपनी को लागत में वृद्धि हुई है। इसी वजह से दूध का दाम बढ़ाया गया है। जिसका असर कस्टमर की जेब पर पड़ेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक मदर डेयरी कंपनी दिल्ली-एनसीआर में हर दिन करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है। और कुल मिलाकर कंपनी द्वारा हर दिन 50 लाख लीटर से अधिक दूध बेचा जाता है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like