शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, निफ्टी 25300 के पार

by Manu
शेयर बाजार

नई दिल्ली, 11 नवंबर 2026: बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में भारी उछाल आया। विदेशी पूंजी के प्रवाह उम्मीद से बेहतर दूसरी तिमाही के परिणामों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने बाजार को मजबूती दी।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1097.33 अंक चढ़कर 82186.92 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 274.30 अंक की बढ़त के साथ 25317.55 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन महिंद्रा एंड महिंद्रा एटर्नल एचडीएफसी बैंक पावर ग्रिड और भारती एयरटेल प्रमुख लाभ में रहे। टाइटन एकमात्र नुकसान में रहने वाला शेयर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 7212.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 92.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को दिवाली बलिप्रतिपदा के कारण घरेलू शेयर बाजार बंद थे। सोमवार को सेंसेक्स 107.25 अंक चढ़कर 81106.65 पर और निफ्टी 58.25 अंक बढ़कर 25044.65 पर बंद हुआ था।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने बताया कि निफ्टी-50 इस महीने के सात कारोबारी दिनों में 8.6 फीसदी चढ़ा है। यह तेजी मुख्य रूप से एफआईआई की आक्रामक खरीदारी के कारण हुई। इस महीने अब तक एफआईआई ने 53170 करोड़ रुपये का निवेश किया है। बाजार के माहौल में यह बदलाव एआई व्यापार के कमजोर होने से भारत के लिए सकारात्मक वैश्विक संकेतों से आया। दूसरी तिमाही के उम्मीद से बेहतर परिणाम भी इस तेजी का वास्तविक आधार हैं।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like