IND vs AFG: चोटिल विराट कोहली की जगह रिप्लेसमेंट का ऐलान, यशस्वी जायसवाल को मिला मौका

by Manu
विराट कोहली रिप्लेसमेंट

चंडीगढ़, 6 जून 2026: Virat Kohli Replacement: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से विराट कोहली चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल को कोहली की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है।

विराट कोहली को मांसपेशियों में चोट लगी है। यह चोट उन्हें आईपीएल-2026 के फाइनल में लगी थी, जहां उन्होंने शानदार पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दिलाई थी।

यशस्वी जायसवाल फिलहाल अफगानिस्तान के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच में खेल रहे हैं। उन्होंने पहली पारी में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। हालांकि टेस्ट फॉर्मेट में जायसवाल भारतीय टीम के अहम सदस्य बने हुए हैं।

ये भी देखे: IND vs AFG: विराट कोहली चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर

You may also like