3
नई दिल्ली, 14 मई 2026: Kerala New CM: कांग्रेस ने केरलम का अगला मुख्यमंत्री वीडी सतीशन को बनाने का फैसला किया है। 61 वर्षीय वीडी सतीशन पारावूर विधानसभा सीट से विधायक हैं। कांग्रेस ने गुरुवार को उनका नाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया।
एक दिन पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि आलाकमान ने सभी चर्चाएं पूरी कर ली हैं और गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। राज्य विधानसभा चुनाव नतीजे आने के 10 दिन बाद कांग्रेस ने यह ऐलान किया है।
ये भी देखे: हरियाणा कांग्रेस ने पांच विधायकों को निलंबित किया, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का आरोप