जालंधर, 14 मई 2026: Jalandhar BSP camp IED blast: 5 मई की रात जालंधर बीएसएफ मुख्यालय के सामने हुए IED ब्लास्ट मामले में पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभी आरोपी का नाम और अन्य डिटेल्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
इस मामले में अब तक करीब 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
सूत्रों के अनुसार ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का हाथ है। मामले के तार पाकिस्तान की ISI एजेंसी से जुड़े हैं। पंजाब डीजीपी गौरव यादव पहले ही पाकिस्तान का हाथ बत चुके हैं। आईएसआई के इशारे पर खालिस्तानी नेटवर्क के जरिए यह आतंकी साजिश रची गई थी।
ब्लास्ट के बाद पंजाब पुलिस ने बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाया है। बुधवार देर रात जालंधर पुलिस की कई टीमों ने नकोदर, कपूरथला, नवांशहर, अमृतसर, तरनतारन और होशियारपुर समेत विभिन्न इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाए। कई संदिग्धों से पूछताछ भी की गई।
हिरासत में लिए गए ज्यादातर युवक पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में थे। आधी रात तक इनसे पूछताछ की गई।
ये भी पढ़े: जालंधर ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट, चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस मुख्यालय के मुख्य गेट किया गया बुलेटप्रूफ