चंडीगढ़, 16 नवंबर 2026: पंजाब के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए प्रदेश मेनिफेस्टो कमेटी और प्रदेश चार्जशीट कमेटी का गठन किया है। केवल सिंह ढिल्लों के हस्ताक्षरों से जारी पत्र के अनुसार इन दोनों कमेटियों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा करते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में कुछ अन्य महत्वपूर्ण कमेटियों की भी घोषणा की जाएगी।
प्रदेश मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन की जिम्मेदारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना को सौंपी गई है। इस कमेटी में मनप्रीत सिंह बादल अश्वनी शर्मा मनोरंजन कालिया सोम प्रकाश राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी अश्वनी सेखड़ी सतनाम सिंह संधू राघव चड्ढा राजिंदर गुप्ता हरभजन सिंह श्रीमती परमपाल कौर और एडवोकेट एच.एस. फूलका को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। मेनिफेस्टो कमेटी में कुल 13 सदस्य हैं।
प्रदेश चार्जशीट कमेटी का चेयरमैन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को नियुक्त किया गया है। चार्जशीट कमेटी के सदस्यों के रूप में इकबाल सिंह लालपुरा विजय सांपला श्वेत मलिक महारानी परनीत कौर रवनीत सिंह बिट्टू दिनेश बब्बू सुशील रिंकू गेजा राम विक्रमजीत सिंह साहनी अशोक मित्तल संदीप पाठक एस.एस. चन्नी और जगमीत सिंह बराड़ को शामिल किया गया है। इस कमेटी में कुल 14 सदस्य हैं।
दोनों कमेटियों के गठन को पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा की तैयारियों के एक महत्वपूर्ण चरण के रूप में देखा जा रहा है। पंजाब में अभी आम आदमी पार्टी की सरकार है और कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है। भाजपा भी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा आम आदमी पार्टी की सरकार को नशे के मुद्दे पर घेर रही है।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया