आज उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, पूरा हुआ 36 घंटे का उपवास

by Manu
pm modi chhath puja

चंडीगढ़, 16 नवंबर 2026: लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ का आज महासमापन हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत का आज आखिरी दिन है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठी मैया की आराधना पूरी होगी। व्रती अपने 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारायण करेंगे।

बिहार की राजधानी पटना समेत देश के तमाम शहरों में छठ का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उषा अर्घ्य के दिन लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने छठ पूजा के उषा अर्घ्य को लेकर कहा कि उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ आज महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ। प्रकृति को समर्पित इस दिव्य उत्सव में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठी मइया से विनती है कि वे सभी व्रतियों के साथ-साथ देशभर के मेरे परिवारजनों को अपना शुभाशीष प्रदान करें।

इससे पहले पीएम मोदी ने लोगों को संध्या अर्घ्य पर भी बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि सभी देशवासियों को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति-पूजन को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के लिए नई चेतना और स्फूर्ति लेकर आए। साथ ही समाज में सद्भाव एवं समरसता को और अधिक प्रगाढ़ करे। सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन आलोकित हो। जय छठी मइया।

इससे पहले पीएम मोदी ने छठ पूजा के शुभारंभ पर भी ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज नहाय-खाय है। सभी व्रतियों को मेरा नमन। सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले यही कामना है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like