केरलम में वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल गांधी और प्रियंका हुए शामिल

by Manu
वीडी सतीशन शपथ

तिरुवनंतपुरम, 18 मई 2026: कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के समक्ष शपथ ग्रहण की।

सतीशन अब यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान यूडीएफ कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। नए मंत्रिमंडल में कांग्रेस के 11, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के 5 और यूडीएफ के अन्य सहयोगी दलों के विधायक शामिल किए गए हैं।

समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई प्रमुख कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

ये भी देखे: BREAKING: वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने नाम का ऐलान किया

You may also like