वाराणसी में सीएम योगी देंगे शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा

by Manu
योगी ललितपुर

वाराणसी, 08 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी से प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए बड़ी सौगात लेकर आ रहे हैं। पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल, बड़ा लालपुर में सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे।

योजना लागू होने के साथ ही प्रदेश के करीब 12 लाख शिक्षकों और उनके परिवारजनों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इस योजना में नियमित शिक्षकों के अलावा शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के पात्र कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।

इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रदेश के करीब 1.10 करोड़ स्कूली बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर और स्टेशनरी खरीदने के लिए 1200 रुपये की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित करेंगे।

कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी भी मौजूद रहेंगी।

ये भी देखे: वाराणसी में सीएम योगी के मंच की ओर दौड़ा नशे में धुत युवक, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

You may also like