Dog Bite: पालतू कुत्ते ने युवक को काटा, मालिक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

by Manu
मासूम बच्चे

चिंतपूर्णी (ऊना), 30 नवंबर 2025: थाना चिंतपूर्णी में एक अनोखा मामला दर्ज हुआ है। पालतू कुत्ते ने 19 साल के युवक यश संदल पर हमला (Dog Bite) कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पीड़ित के पिता कैलाश देव ने शिकायत दी कि उनका बेटा यश संदल पशुओं को घास डालने पशुशाला जा रहा था। तभी पड़ोसी मनोहर लाल का कुत्ता अचानक उन पर झपट पड़ा और पैर व हाथ पर काट लिया। कैलाश देव ने बताया कि उन्होंने पहले भी मनोहर लाल को कई बार चेतावनी दी थी कि उसका कुत्ता लोगों को काटता है, लेकिन उसने कुत्ते को बांधने या मुंह बंद करने की कोई व्यवस्था नहीं की।

घायल यश संदल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिंतपूर्णी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिए गए। डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए ऊना रैफर कर दिया।

पुलिस ने मनोहर लाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 (लापरवाही से खतरा पैदा करना) और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी देखे: Dog Bite Cases: पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक, हर दिन 850 लोग बन रहे शिकार

You may also like