ट्रंप ने जी7 में ‘आई एम द बॉस’ वाले बयान पर दी सफाई, बोले- मजाक कर रहा था

by Manu
ट्रंप बॉस

चंडीगढ़, 20 जून 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान दी गई एक टिप्पणी वैश्विक चर्चा का विषय बन गई। सम्मेलन में प्रवेश करते समय ट्रंप ने मुस्कुराते हुए कहा था, “मैं बॉस हूं।” यह बयान तेजी से सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में वायरल हो गया।

ट्रंप ने अब इस बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि उनका मकसद किसी पर रौब जमाना या श्रेष्ठता दिखाना नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक मजाक था।

एक इंटरव्यू में ट्रंप ने बताया, “मैं केवल हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक कर रहा था। जब मैं बैठक कक्ष में पहुंचा तो कई देशों के नेता पहले से वहां बैठे हुए थे। उसी दौरान मैंने कहा – मैं बॉस हूं।”

ट्रंप ने कहा कि उनकी इस टिप्पणी को संदर्भ से अलग करके पेश किया गया और इसे जरूरत से ज्यादा गंभीरता से ले लिया गया। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि एक सामान्य मजाक को इतना बड़ा मुद्दा बना दिया गया।

ये भी देखे: ट्रंप ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता से मुलाकात की इच्छा जताई, ईरान ने जवाब में कसा तंज

You may also like