फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड की 9 गोलियां मारकर हत्या, शादी में सिंगापुर से आए थे

by Manu
परमजीत धनखड़

फरीदाबाद, 07 नवंबर 2026: हरियाणा के फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोसी मोनू शर्मा ने शुक्रवार रात उन पर फायरिंग की। परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक दोनों परिवारों में पार्किंग में कुत्ते को पॉटी कराने और गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद था। शुक्रवार रात परमजीत जिम से लौटे। और अपनी तय जगह पर खड़ी मोनू की गाड़ी हटाने को कहा तो उसने गोलियां चला दीं।

वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार हो गया। बेटे शौर्य की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से कारतूसों के खोल मिले। परमजीत सिंगापुर में रहते थे। वे 5 नवंबर को भारत आए थे। उन्हें 24 नवंबर को भांजे की शादी में शामिल होना था।

परमजीत का परिवार सेक्टर-21C की बिल्डिंग नंबर 641 की पहली मंजिल पर रहता है। आरोपी मोनू का परिवार तीसरी मंजिल पर रहता है। सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रह्लाद के मुताबिक 4-5 दिन पहले भी मोनू और शौर्या के बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि तब मामला सुलझ गया था।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like