1
अयोध्या, 07 नवंबर 2026: सपा नेता अखिलेश यादव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर है। अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे। और राम मंदिर के दर्शन करेंगे। इस दौरान वह रामलला के दर्शन भी करेंगे। और हनुमानगढ़ी भी जाएंगे।
सपा नेता पवन पांडे ने ये ऐलान किया है कि अखिलेश अयोध्या जाएंगे। दरअसल पिछले दिनों अयोध्या दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने पवन पांडेय को ये जिम्मेदारी दी थी कि वह तारीख तय करें। आज छोटी दीपावली के अवसर पर पवन पांडे ने ऐलान किया कि 12 दिसंबर दिन शनिवार को अखिलेश यादव हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करने जाएंगे।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया